Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 May, 2026 02:56 PM

भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच, भारत में साइबेरियाई हस्की जैसी ठंडी नस्लों के कुत्तों को पालने की नैतिकता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, यह बहस सोशल मीडिया यूजर प्रतीक शर्मा की एक पोस्ट के बाद शुरू हुई,...
Siberian Husky India: भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच, भारत में साइबेरियाई हस्की जैसी ठंडी नस्लों के कुत्तों को पालने की नैतिकता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, यह बहस सोशल मीडिया यूजर प्रतीक शर्मा की एक पोस्ट के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी (जो एक सरकारी अधिकारी हैं) की 45 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले इलाके में हस्की कुत्ता पालने के लिए कड़ी निंदा की है।
प्रतिश ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके पड़ोसी ने पिछले साल करीब 1 लाख रुपये खर्च करके यह साइबेरियन हस्की खरीदा था, लेकिन अब असहनीय गर्मी के कारण इसकी हालत बहुत खराब है। कुत्ते को जिंदा रखने के लिए उसे दिन-रात एसी वाले कमरे में रखना पड़ता है और शाम की सैर के दौरान भी वह गर्मी से बेहाल दिखता है। इस पोस्ट से यह सवाल उठता है कि क्या सिर्फ दिखावे के लिए ऐसे कुत्ते पालना पशु क्रूरता नहीं है? अगर आप सचमुच कुत्तों से प्यार करते हैं, तो भारतीय नस्ल के आवारा कुत्तों को गोद लें, जो इस जलवायु के लिए अच्छी तरह से अनुकूल हैं।
Neighbour who is a government officer bought a Husky last year for around ₹1 lakh.
Now during 45°C summers, the dog has to stay inside an AC room just to survive. Even in the evening, it struggles with the heat outside.
People say they love dogs, but then buy breeds that are…
— Paritsh Sharrma (@Paritolkks) May 19, 2026
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद, पशु अधिकार संगठनों ने देश में घटी कुछ चिंताजनक घटनाओं का हवाला दिया है। हैदराबाद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 40 डिग्री की भीषण गर्मी में 40 से अधिक साइबेरियन हस्की कुत्तों को बिना भोजन और पानी के एक ट्रक में सड़क किनारे छोड़ दिया गया था। मालिक उनके रखरखाव और खर्च से तंग आ चुके थे। गुरुग्राम में भीषण गर्मी और उमस के कारण, टहलते समय एक हस्की कुत्ता अचानक हिंसक हो गया और उसने एक स्थानीय निवासी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा, तिरुवनंतपुरम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक हस्की पिल्ला गर्मी से बचने के लिए फ्रिज के अंदर बैठा हुआ है।