US में फिर भारतीय के साथ Hate Crime: सिख 'रागी' की गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या, 5 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Edited By Tanuja,Updated: 02 Mar, 2024 11:14 AM

sikh musician shot dead in suspected hate crime in alabama us

अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना में  सिख समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। यहां के अलबामा राज्य में भारत से आए एक 29 वर्षीय...

वॉशिंगटनः अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना में  सिख समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। यहां के अलबामा राज्य में  भारत से आए एक 29 वर्षीय संगीतकार राज सिंह  जिन्हें प्यार से गोल्डी  सेल्मा में एक गुरुद्वारे के बाहर नफरत भरे हमले में गोली मार कर हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के टांडा साहूवाला गांव के गोल्डी जो एक प्रतिभाशाली 'रागी' या सिख भजन गायक थे और एक कीर्तन समूह के साथ अमेरिका आए थे ।  उनकी मौत की खबर पाक भारत में उनका परिवार सदमे में है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, घटना 24 फरवरी की है।

 

राज अलबामा के सेल्मा शहर में गुरुद्वारे के बाहर खड़ा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उसके परिवार को घटना की जानकारी 25 फरवरी को दी गई। राज के परिजन गुरदीप सिंह ने   बताया कि हत्या के 5 दिन बाद भी राज का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। हालांकि, देरी की वजह नहीं बताई गई है। वहीं, हमलावरों और हत्या  का उद्देश्य पता नहीं चला है । परिजनों का कहना है कि ये हेट क्राइम का मामला हो सकता है। राज सिंह डेढ़ साल पहले ही अमेरिका गया था और अपने रागी जत्थे के साथ ही रह रहा था। उसका परिवार भारत सरकार से शव को उत्तर प्रदेश लाए जाने में मदद मांग रहा है। फरवरी में हुई भारतीय की मौत का यह दूसरा मामला है। इसके पहले 15 फरवरी को अलबामा में एक ग्राहक ने भारतीय मूल के होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

दोनों के बीच एक कमरे को लेकर हुए विवाद हुआ था। पुलिस ने कहा था- शेफील्ड में हिलक्रेस्ट होटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल (76) की हत्या आरोप में 34 साल के विलियम जेरेमी मूर को गिरफ्तार किया गया। मूर कमरा किराए पर लेने होटल आया था और इसी दौरान उसका पटेल से विवाद हो गया। इसके बाद मूर ने पटेल को गोली मार दी। अमेरिका में भारतीयों की मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन हमलों पर व्हाइट हाउस ने कहा कि नस्ल, लिंग या किसी भी आधार पर हिंसा अमेरिका में अस्वीकार्य है। व्हाइट हाउस में अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के स्पोक्स पर्सन जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनका प्रशासन इन हमलों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!