गोमती नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने का CM योगी ने लिया संकल्प, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक की अपील

Edited By Updated: 15 Nov, 2026 08:31 PM

single use plastic poses a challenge to the environment health and safety

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चुनौती है। आदित्यनाथ ने यहां आयोजित 'गोमती उत्सव-2026' के समापन समारोह...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चुनौती है। आदित्यनाथ ने यहां आयोजित 'गोमती उत्सव-2026' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गोमती नदी के तट पर आयोजित इस उत्सव की शुरुआत नदी की स्वच्छता के संकल्प के साथ होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, "गोमती की अविरलता और निर्मलता बनी रहे। यह अविरलता और निर्मलता भारत की आत्मा की अविरलता और निर्मलता होगी।" उन्होंने गंगा नदी का उल्लेख करते हुए कहा, ''गोमती भी गंगा की तरह पवित्र और उसकी धारा अविरल होनी चाहिए। गंगा की धारा गंगोत्री से गंगासागर तक बिना किसी बाधा के, बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे निरंतर आगे बढ़ती रहती है।'' उन्होंने कहा कि गोमती की पावन धारा को भी उसी भावना के साथ आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए और एक उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यह प्लास्टिक पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चुनौती है। तात्कालिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों से घर से कपड़े का थैला लेकर बाजार जाने की अपील की और कहा कि पहले लोग सब्जी खरीदने के लिए झोला लेकर ही जाते थे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी चिंता जताई कि लोग धार्मिक अनुष्ठानों के बाद प्लास्टिक का कचरा नदियों में फेंक देते हैं। उन्होंने इसे ''महापाप'' करार देते हुए कहा कि इससे जल स्रोत प्रदूषित होते हैं। उन्होंने गोमती नदी के महत्व पर जोर देते हुए इसे लखनऊ की 'आत्मा' बताया।

उन्होंने कहा, ''दुनिया भर में बड़ी सभ्यताओं और संस्कृतियों के विकास में नदियों ने अहम भूमिका निभाई है। लखनऊ पहुंचने से पहले गोमती का पानी स्वच्छ और निर्बाध रूप से बहता है, लेकिन शहर में प्रवेश करने के बाद नदी की स्थिति खराब हो जाती है।'' योगी आदित्यनाथ ने 'गोमती उत्सव' आयोजन समिति से आग्रह किया कि वह नदी की सफाई और संरक्षण को उत्सव का मुख्य विषय बनाए। उन्होंने उत्सव को पर्यटन और संस्कृति विभागों से जोड़ने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्प कलाकारों और पारंपरिक व्यंजन बनाने वालों को मंच मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!