स्मृति ईरानी ने गिनाईं मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां, बोलीं- 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले बाहर

Edited By Updated: 10 Jun, 2025 03:40 PM

smriti irani counted the achievements of 11 years of modi government

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से...

नेशनल डेस्क. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने यह बातें मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बहुआयामी गरीबी को खत्म करने का संकल्प लिया और इसके परिणामस्वरूप आज करोड़ों लोग तेजी से बेहतर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।"

सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियां

ईरानी ने बताया कि सरकार ने गरीबों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें मुख्य रूप से ये शामिल हैं...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ गरीबों को घर दिए गए हैं।

हर घर जल मिशन के अंतर्गत 15 करोड़ परिवारों को नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन गरीब महिलाओं को मुफ्त में दिए गए।

11 वर्षों में 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व

स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने बताया कि 60% से अधिक मंत्री अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि सभी समुदायों की भागीदारी हो।

राष्ट्रवाद और विकास पर भाजपा का ध्यान

उन्होंने कहा कि भाजपा पांच सिद्धांतों पर कार्य करती है, जिनमें राष्ट्रवाद, लोकतंत्र में आस्था, गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए गांधीवादी सोच, सभी धर्मों की समानता और मूल्य आधारित राजनीति शामिल है। 

अन्य प्रमुख पहल

अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में लाने का काम मोदी सरकार ने किया।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के चिनाब पुल का उद्घाटन हुआ, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय महत्व की परियोजना कहा था। यह पुल अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ।

भारत के रक्षा क्षेत्र के निर्यात में 34 गुना बढ़ोतरी हुई है।

'ऑपरेशन सिंदूर' और 'मेक इन इंडिया' रक्षा नीति की दुनियाभर में सराहना हो रही है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता की सेवा के संकल्प से देश में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!