तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 11:47 PM

speeding car crashes into tree 2 dead

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रानीपुर मार्ग पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडावर थाना प्रभारी सुमित राठी ने बताया कि सुबह रानीपुर...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रानीपुर मार्ग पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडावर थाना प्रभारी सुमित राठी ने बताया कि सुबह रानीपुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में सुल्तान (66) और राजा (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजहरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे और हरदोई से लौट रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!