Edited By Pardeep,Updated: 22 Apr, 2026 11:14 PM

हरियाणा के सिरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी की खुशियां पल भर में कोहराम में बदल गईं। इस दुखद हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दिल दहल जाता है।
नेशनल डेस्कः हरियाणा के सिरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी की खुशियां पल भर में कोहराम में बदल गईं। इस दुखद हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दिल दहल जाता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक घर के बाहर बारात जाने की तैयारी चल रही थी। गाड़ियों को दुल्हन की तरह सजाया गया था और दूल्हा अपनी सजी हुई कार में निकलने वाला था। परिवार के सभी लोग बहुत खुश थे और कैमरे के सामने पोज दे रहे थे, लेकिन इसी बीच एक बड़ी गलती ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
फोटोग्राफर 10 फीट हवा में उछल गया
दरअसल, शादी की बारात का वीडियो शूट कर रहा एक शख्स शॉट लेने के लिए कैमरा पकड़े सड़क के बीच में आ गया। उसी समय बाईं ओर से आ रही एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि फोटोग्राफर करीब 10 फीट हवा में उछला और फिर सड़क पर गिर गया। टक्कर के बाद कार आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गई। यह नज़ारा देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफ़रा-तफ़री मच गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया है। कुछ यूज़र्स ने इसे ड्राइवर की लापरवाही और शराब का नतीजा बताया है, जबकि कुछ का मानना है कि फोटोग्राफर को भी सावधान रहना चाहिए था और उसे सड़क के बीच में नहीं आना चाहिए था।