रूस का यूक्रेन के निप्रो पर भीषण हमला: 4 लोगों की मौत, 21 घायल; मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 12:49 AM

russia s deadly attack on ukraine s dnipro 4 people killed

यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए और 21 घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए और 21 घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निप्रॉपेत्रोवस्क के क्षेत्रीय प्रमुख अलेक्ज़ेंडर गैंज़ा ने कहा कि रात भर हुए हमलों में नष्ट हुए एक घर के मलबे में चार शव मिले। उन्होंने कहा कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि ''रूसी हमले के बाद निप्रो के अस्पतालों में 11 लोग भर्ती हैं।'' वहीं, रूस के बेलगोरोद सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हमले शुक्रवार को हुई कैदियों की अदला-बदली के बाद हुए, जिसमें रूस और यूक्रेन ने 193 सैन्यकर्मियों का आदान-प्रदान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!