भीषण सड़क हादसाः कार-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत; बारात जा रहे थे सभी

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 10:00 PM

horrific road accident 5 people killed in car truck collision

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला स्थित जुलवानिया शहर के पास मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला स्थित जुलवानिया शहर के पास मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जुलवानिया पुलिस थाने के प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जलगांव से रुई पहुंचे और जब उनकी कार में ईंधन खत्म हो रहा था तो वे ईंधन भराने के लिए जुलवानिया चले गए। उन्होंने बताया कि जब वे लौट रहे थे तभी उनकी कार टोल टैक्स नाके के पास एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोगों ने बड़वानी शहर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन वास्कले (25), प्रद्युम साहते (25), पप्पू हीरालाल (29), आकाश दयाराम (25) और यशवंत सुदापिया (30) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायलों का बड़वानी में उपचार किया जा रहा है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!