Breaking




PM मोदी की वकालत के बाद ​​​​​​​श्रीलंका ने रिहा किए 14 भारतीय मछुआरे

Edited By Tanuja,Updated: 06 Apr, 2025 07:13 PM

sri lanka releases 14 indian fishermen after pm modi urges

श्रीलंका ने रविवार को विशेष पहल के रूप में कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से...

Colombo: श्रीलंका ने रविवार को विशेष पहल के रूप में कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की वकालत किए जाने के एक दिन बाद उठाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच हुई बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था।

दिसानायके से मुलाकात के बाद मोदी ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ‘‘हमने मछुआरों की आजीविका से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमने मछुआरों और उनकी नौकाओं की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।'' मामले से परिचित लोगों ने बताया कि विशेष पहल के रूप में कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है।  

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!