ऑस्ट्रेलिया आम चुनाव में PM एंथनी अल्बनीज ने तोड़ा रिकार्ड, दोबारा प्रधानमंत्री बनकर रचा इतिहास

Edited By Updated: 03 May, 2025 08:02 PM

australian pm anthony albanese wins second term

एंथनी अल्बनीज ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ कर लिया है। उन्होंने देश में लगातार दूसरी बार आम चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया ...

International Desk: एंथनी अल्बनीज ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ कर लिया है। उन्होंने देश में लगातार दूसरी बार आम चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। पिछले 21 वर्षों में वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्हें लगातार दो बार जनादेश मिला है। इस बार के चुनाव में अल्बनीज की लेबर पार्टी  ने कड़े मुकाबले में विपक्षी लिबरल पार्टी  को हराया। लेबर पार्टी को संसद में बहुमत मिलने की संभावना के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि देश की जनता ने फिर से अल्बनीज पर भरोसा जताया है।

 

विपक्ष के नेता पीटर डटन ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने शनिवार को अपने संबोधन में कहा, "हमने इस चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यह आज की रात साफ हो गया है और मैं इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।" डटन ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री अल्बनीज को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। डटन ने कहा  "यह लेबर पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है"।

 

अब एंथनी अल्बनीज का नया कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा। उनके सामने कई प्रमुख चुनौतियाँ होंगी, जैसे आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी नीति बनाना, आव्रजन सुधार और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करना। एंथनी अल्बनीज ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे एक मजदूर परिवार से आते हैं और लेबर पार्टी के प्रमुख नेता के रूप में उनकी छवि एक प्रगतिशील, मध्यम मार्गी नेता की रही है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर देते हुए समर्थन जुटाया है।

  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!