घर के बाहर खेल रही थी 4 वर्षीय मासूम, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला, घटना CCTV में कैद

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 09:50 AM

stray dogs life threatening attack on a 4 year old girl in pune

महाराष्ट्र के शहरों में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं से आम जनता में भारी खौफ और आक्रोश का माहौल है। पुणे और ठाणे (कल्याण) से कुत्ते के काटने और जानलेवा हमले की दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में जहां सात...

पुणे : महाराष्ट्र के शहरों में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं से आम जनता में भारी खौफ और आक्रोश का माहौल है। पुणे और ठाणे (कल्याण) से कुत्ते के काटने और जानलेवा हमले की दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में जहां सात कुत्तों के झुंड ने एक चार साल की मासूम बच्ची को लहूलुहान कर दिया वहीं कल्याण में एक ही आवारा कुत्ते ने 130 से अधिक लोगों को काटकर अस्पताल पहुंचा दिया।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित म्हेत्रे बस्ती इलाके में रविवार दोपहर एक भयानक हादसा हुआ। 4 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खुले मैदान में खेल रही थी। तभी अचानक सात आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

यह भी पढ़ें: मशहूर पहलवान के घर गूंजी किलकारी, महाशिवरात्रि पर दिया बेटी को जन्म, बोलीं- 'घर आई नन्ही पार्वती'

बच्ची जब जान बचाकर भागने लगी, तो दो कुत्तों ने उसे झपटकर जमीन पर गिरा दिया और बाकी कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े और कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया।

हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। ठाणे जिले के कल्याण क्षेत्र में आवारा कुत्ते के आतंक ने हड़कंप मचा दिया। कल्याण के संदीप होटल और उसके आसपास के इलाके में एक ही आवारा कुत्ते ने राहगीरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। देखते ही देखते इस कुत्ते ने 130 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें: Mumbai Building Fire: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बच्चे और महिला की मौत

सभी घायलों को तुरंत ठाणे के रुक्मिणी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें रेबीज-रोधी टीके और प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय नागरिकों में स्थानीय महानगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों की मांग है कि हिंसक और आक्रामक हो चुके आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। नसबंदी और टीकाकरण अभियान को तेजी से लागू किया जाए ताकि रिहायशी इलाकों में आवारा कुत्तों की आबादी पर अंकुश लग सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!