Edited By Tanuja,Updated: 11 Aug, 2026 01:03 PM

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार 132 लोगों की मौत और करीब 570 लोगों के घायल होने की सूचना है। 1,575 से ज्यादा घर, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश...
Bogota: कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। पश्चिमी हिस्से में आए इस भूकंप से कई शहरों में इमारतें ढह गईं और लोग मलबे में फंस गए। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक कम से कम 132 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान अभी जारी है और कई स्थानों पर मलबा हटाया जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या आगे बढ़ सकती है। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को बचाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की है। यह आपदा ऐसे समय आई है जब अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने कुछ ही दिन पहले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली है। भूकंप उनकी सरकार के सामने आई पहली बड़ी राष्ट्रीय आपदा बन गया है। राष्ट्रपति ने राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिया है।
Concrete giving way to raw power. Harrowing footage showing the exact moment parts of a building collapsed as the massive 7.4-magnitude earthquake tore through Colombia. Emergency crews are working tirelessly on the ground. 🇨🇴⚠️ pic.twitter.com/J6Vs27F7YN
— Aligarian Boy (@shahamalig) August 11, 2026
भूकंप से कई शहरों में भारी तबाही
भूकंप का केंद्र पश्चिमी कोलंबिया के सैन जोसे डेल पालमार के पास बताया गया है। झटके इतने शक्तिशाली थे कि देश के कई हिस्सों में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप का असर कैली, पेरेइरा, मनीजालेस और क्विब्दो समेत कई शहरों में देखने को मिला। पड़ोसी देशों इक्वाडोर और पनामा तक इसके झटके महसूस किए गए। कोलंबिया के अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 1,575 घर, 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 82 इमारतों के पूरी तरह ढहने की जानकारी सामने आई है। राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए आपातकालीन कदम उठाए हैं।
Death toll soars to 111 after Colombia quake — Prez
— 1,575 HOMES DAMAGED
— 61 BUILDINGS COLLAPSED
— 87 injured pic.twitter.com/ivgyW1KLJG
— Victor vicktop55 commentary (@vick55top) August 10, 2026
मलबे में फंसे लोगों को निकालना सबसे बड़ी चुनौती
भूकंप के बाद सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। राहतकर्मी और स्थानीय लोग लगातार ढही हुई इमारतों के मलबे में जिंदगी की तलाश कर रहे हैं। कई जगहों पर बचाव अभियान बेहद मुश्किल परिस्थितियों में चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में सामने आए वीडियो में इमारतों को भरभराकर गिरते हुए और लोग जान बचाकर भागते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में कैली में मलबे के नीचे से छह महीने की बच्ची और उसकी मां को सुरक्षित निकालते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में अस्पताल की इमारत से लोगों को बचावकर्मी बाहर निकालते नजर आए।
A powerful 7.4-magnitude earthquake struck western Colombia 🇨🇴 on 10 August 2026, with its epicentre near San José del Palmar in Chocó. The quake was felt in Manizales and other major cities, causing widespread damage and loss of life. pic.twitter.com/Vke6AAh4LC
— Ath@r (@Athar_Khan_) August 10, 2026
21 झटकों ने बढ़ाई दहशत
मुख्य भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स यानी बाद के झटके भी महसूस किए गए। रिपोर्टों के मुताबिक अब तक करीब 21 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं। इससे पहले से कमजोर हो चुकी इमारतों को लेकर चिंता और बढ़ गई है। भूवैज्ञानिक विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। बता दें कि कोलंबिया का प्रशांत क्षेत्र दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में आता है। यह इलाका प्रशांत महासागर के आसपास फैले 'रिंग ऑफ फायर' से जुड़ा हुआ है, जहां दुनिया के अधिकांश बड़े भूकंप आते हैं। भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार भूकंप की तीव्रता, उसका जमीन के भीतर स्थान और टेक्टोनिक प्लेटों की जटिल गतिविधियों ने नुकसान को बढ़ाने में भूमिका निभाई हो सकती है।