Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Aug, 2026 10:12 AM

Aaj Ka Good Luck (12th August 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और नई संभावनाएं लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दिन की ऊर्जा और शुभ-अशुभ संकेतों का आकलन किया जाता है। 12 अगस्त 2026 भी 12 राशियों के...
Aaj Ka Good Luck (12th August 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और नई संभावनाएं लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दिन की ऊर्जा और शुभ-अशुभ संकेतों का आकलन किया जाता है। 12 अगस्त 2026 भी 12 राशियों के जातकों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। किसी राशि के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो किसी के लिए रुके हुए काम पूरे होने और नए अवसर मिलने की संभावना है। यहां जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक, शुभ संकेत और गुडलक बढ़ाने के आसान उपाय।
मेष- आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
वृष- आज मेहनत के बूते पर कठिन लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। अधिकारी प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू मामले सुलझेंगे।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
मिथुन- आज प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। सेहत में गिरावट होगी।
उपाय- किन्नर के चरण स्पर्श करें।
कर्क- कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। जो लोग लंबे समय से वाहन या मकान लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
सिंह- आज सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। बस अपनी भाषा विनम्र रखें। अध्ययन और कला से जुड़े लोग सम्मानित होंगे। सेहतमंद रहेंगे।
उपाय- देवी दुर्गा के मंदिर में बैठकर दुर्गा स्तुति का पाठ करें।
कन्या- आज आप पर इष्ट कृपा बनी रहेगी, अटके काम पूरे होंगे। दूसरों के प्रति ईमानदारी और सम्मान बनाए रखें। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
तुला- आज आपकी ईमानदारी और सम्मानजनक व्यवहार रिश्तों को मजबूत करने में सबसे प्रभावी रहेगा। किसी की बातों में न आएं। अपने फैसले खुद लें।
उपाय- नीले रंग का प्रयोग न करें।
वृश्चिक- आज जीवन में चल रही हर मुश्किल को पार करने में सफल होंगे। अधूरे रिश्ते पूरे होंगे। संतुलित आहार लें।
उपाय- किसी गरीब वृद्ध महिला को रुमाल भेंट करें।
धनु- आज मेहनत के अनुकूल लाभ मिलना थोड़ा मुश्किल है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा।
उपाय- दूध में मिश्री मिलाकर पिएं।
मकर- आज किसी विदेशी मेहमान के आने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- शिवालय में देवी पार्वती पर मेहंदी चढ़ाएं।
कुंभ- किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार में चल रही किसी परेशानी को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश पूरी होगी।
उपाय- तुलसी पत्र पर चंदन लगाकर पर्स में रखें।
मीन- आज परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, अच्छी जॉब मिल सकती है।
उपाय- गाय को हरा धनिया खिलाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ