Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Aug, 2026 10:25 AM

Gold-Silver price today: बुधवार (12 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। MCX पर सोना 766 रुपए की तेजी के साथ 1,54,531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में भी 1541 रुपए की तेजी आई है, ये 2,37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर...
Gold-Silver price today: बुधवार (12 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। MCX पर सोना 766 रुपए की तेजी के साथ 1,54,531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में भी 1541 रुपए की तेजी आई है, ये 2,37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम
Comex पर सोना 4,430 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,441.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 32.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,473.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.87 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64.93 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.97 डॉलर की तेजी साथ 65.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोना दो माह के उच्च स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार छठे सत्र में बढ़ोतरी हुई। कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बावजूद व्यापारियों की ओर से निवेश की मांग के कारण सोना 1,200 रुपए बढ़कर 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार के 1,56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,200 रुपए बढ़कर 1,57,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछली बार यह इन स्तर के आसपास 12 जून को कारोबार कर रहा था, जब इसका भाव 1,56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस कीमती धातु में पिछले छह कारोबारी सत्रों में 9,800 रुपए या 6.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह तीन अगस्त को दर्ज 1,47,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर चढ़ी है। चांदी भी इसी तेजी के दौर में है और इसकी कीमत 2,000 रुपए बढ़कर 2,42,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई है, जिससे चांदी दो महीने से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पिछली बार यह 30 अप्रैल को इस स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी, जब इसका भाव 2,42,700 रुपए प्रति किलोग्राम था।