नहीं रही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी, 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

Edited By vasudha,Updated: 16 Jul, 2021 10:31 AM

surekhasikri passes away cardiac arrest

टीवी जगत में जानी-मानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने  75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया।  मीडिया से साझा किए गए एक बयान में अदाकारा के एजेंट विवेक...

नेशनल डेस्क: टीवी जगत में जानी-मानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने  75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया।  मीडिया से साझा किए गए एक बयान में अदाकारा के एजेंट विवेक सिधवानी ने बताया कि दूसरे मस्तिष्काघात के बाद उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। 

PunjabKesari

सिधवानी ने कहा कि तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन आज सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। दूसरे मस्तिष्काघात के बाद से उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। आखिरी समय में उनका परिवार और उनकी देखभाल करने वाले उनके पास थे। परिवार इस समय निजता की मांग करता है। ओम साईं राम।'

PunjabKesari

सीकरी को पिछले साल सितम्बर में मस्तिष्काघात हुआ था और वह कुछ दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। सीकरी ने ‘तमस', ‘मम्मो', ‘सलीम लंगड़े पे मत रो', ‘ज़ुबेदा', ‘बधाई हो' जैसी फिल्में की हैं और धारावाहिक ‘बालिका वधू' में निभाए उनके ‘दादी सा' के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी। सीकरी आखिरी बार 2020 में ‘नेटफ्लिक्स' की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़' में नजर आई थीं। उनके परिवार में उनका बेटा राहुल सीकरी है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!