आखिर क्यों 13 साल की लड़की खाती थी बाल और शैम्पू के पैकेट, वजह जान डॉक्टर भी रह गए हैरान

Edited By Updated: 28 Jan, 2020 11:01 AM

tamil nadu coimbatore hospital doctor

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक चौंका देने मामला सामना देखने को मिला जहां यहां के एक अस्पताल में 13 वर्षीय लड़की के पेट से आधा किलो बाल व शैंपू पाऊच निकाले गए। बार-बार पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक चौंका देने मामला सामना देखने को मिला जहां यहां के एक अस्पताल में 13 वर्षीय लड़की के पेट से आधा किलो बाल व शैंपू पाऊच निकाले गए। बार-बार पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ऑप्रेशन के बाद पेट से बालों की गेंद और शैंपू के पाऊच निकाले
डाक्टरों ने ऑप्रेशन करके उसके पेट से बालों की गेंद और शैंपू के पाऊच निकाले। डाक्टर ने बताया कि लड़की के किसी अत्यंत निकट के रिश्तेदार की मौत के बाद से वह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगी और उसी हालत में बाल, शैंपू के पाऊच आदि निगलने लगी। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद अब बच्ची को आराम है और वो तेजी से रिकवरी कर रही है। परिवारवालों ने बताया कि बच्ची 7वीं में पढ़ती है, उसे हमेशा पेट में दर्द होता रहता था। एक दिन जब उसका दर्द बहुत बढ़ गया तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसके पेट का प्रारंभिक जांच के बाद ऑपरेशन किया। ऑप्रेशन के बाद अब लड़की ठीक है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!