तंवर ने बताई भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की वजह, कहा- बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान में नहीं भाजपा की आस्था

Edited By Updated: 04 Oct, 2024 11:43 PM

tanwar told the reason for leaving bjp and joining congress

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर और संविधान में भाजपा की कोई आस्था नहीं है। उन्होंने हरियाणा की जनता, विशेषकर रूप से दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा...

नेशनल डेस्क : भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर और संविधान में भाजपा की कोई आस्था नहीं है। उन्होंने हरियाणा की जनता, विशेषकर रूप से दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे हरियाणा को फिर नंबर-एक बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाएं।

यह बातें अशोक तंवर ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कहीं। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी मौजूद थे। अशोक तंवर ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से हुई। कुछ समय के लिए वह भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि भाजपा की देश के संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति कोई आस्था नहीं है। भाजपा जाति और धर्म का सहारा लेती है, लोगों को बांटने का काम करती है। 

वहीं राहुल गांधी ने बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों, सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार और संविधान एवं आरक्षण को बचाने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया है। राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर लोगों को एक करने का काम किया है। आज वह देश जोड़ने और संविधान बचाने की लड़ाई में फिर से राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।

वहीं अजय माकन ने तंवर को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तंवर के कांग्रेस में शामिल होने से संविधान को बचाने, बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। अशोक तंवर के समृद्ध अनुभव को देखते हुए उनके कांग्रेस में दोबारा शामिल होने से पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!