किशोर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 11 Oct, 2024 11:21 PM

teen raped a minor accused arrested after she became pregnant

मेरठ शहर में 15 वर्षीय एक किशोर को 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः मेरठ शहर में 15 वर्षीय एक किशोर को 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

मेडिकल कालेज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शीलेश यादव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ही आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। 

उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब वह दो माह की गर्भवती हो गई।'' हालांकि यादव ने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि पीड़िता के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद वे उसे महिला चिकित्सक के पास ले गए तो चिकित्सक ने उसे दो माह की गर्भवती बताया था। 

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी किशोर ने डेढ़ साल पहले उससे दोस्ती की थी और उसके बाद अपने घर पर बुलाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और बदनाम करने की बात भी कही। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ साल तक आरोपी किशोर ने उसको डरा धमकाकर लगातार दुष्कर्म किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!