तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने BJP पर साधा निशाना, बोले- अगर राहुल गांधी PM होते तो POK ले लेते

Edited By Updated: 30 May, 2025 12:22 PM

telangana cm revanth reddy targeted bjp

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर पाकिस्तान के साथ हालिया सीमा संघर्ष को राजनीतिक रूप से भुनाने का आरोप लगाया।

नेशनल डेस्क. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर पाकिस्तान के साथ हालिया सीमा संघर्ष को राजनीतिक रूप से भुनाने का आरोप लगाया।

सीएम रेड्डी का केंद्र सरकार पर हमला

PunjabKesari

हैदराबाद के निजामपेट में कांग्रेस की 'जय हिंद यात्रा' में भाग लेते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष से निपटने में केंद्र सरकार में "साहस, रणनीति और पारदर्शिता की कमी" दिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा "युद्ध को राजनीतिक हथकंडे" के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जबकि देश अपने शहीद जवानों और मारे गए लोगों पर शोक मना रहा है।

राहुल गांधी के नेतृत्व की वकालत

रेड्डी ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष विराम की घोषणा से पहले सभी दलों की राय क्यों नहीं ली और सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है। अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते, तो वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेते हुए पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देते और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को भारत में वापस ले लेते।

PunjabKesari

राहुल गांधी बनें प्रधानमंत्री: रेड्डी की मांग

तेलंगाना के सीएम ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी को इस देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वे "एक तरफ पाकिस्तान को और दूसरी तरफ चीन को हराएंगे और हमारे स्वाभिमान को बनाए रखेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया और केंद्र को पूरा समर्थन दिया।

भाजपा की तिरंगा रैली पर निशाना

रेड्डी ने भाजपा की हालिया तिरंगा रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार का इतिहास देश के लिए प्राणों की आहुति देने का रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक आराम न करने का आह्वान किया।  कांग्रेस भारतीय सैनिकों का आत्मविश्वास बहाल करने के लिए 'जय हिंद यात्रा'
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!