राहुल गांधी बोले- भाजपा के सामने अन्नाद्रमुक का सरेंडर, RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 02:35 PM

rahul gandhi said  the aiadmk has surrendered to the bjp and made a significant

तमिलनाडु की सियासत चुनावी उबाल पर है और सत्ता की जंग अब खुली टक्कर में बदल चुकी है।  मतदान की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, आरोप- प्रत्यारोप को दोर तेज हो गया है इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी की रैली से भाजपा और आरएसएस पर...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु की सियासत चुनावी उबाल पर है और सत्ता की जंग अब खुली टक्कर में बदल चुकी है।  मतदान की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, आरोप- प्रत्यारोप को दोर तेज हो गया है इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी की रैली से भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला।

गांधी कहा कि अन्नाद्रमुक का (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) नेतृत्व "भ्रष्टाचार" के कारण भाजपा के सामने "समर्पण" कर चुका है। कन्याकुमारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अन्नाद्रमुक अब तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश का "माध्यम" बन गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है और तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है। गांधी ने संघीय सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा, "हर राज्य के लोगों को अपना राज्य खुद चलाना चाहिए। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं सोचती, वह 'एक परंपरा, एक भाषा और एक इतिहास' में विश्वास करती है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु का शासन यहां के लोगों के हाथ में होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद मोदी तमिलनाडु को ई.के. पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (द्रमुक) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!