Telegram Ban India: गूगल और एप्पल स्टोर से गायब हुआ टेलीग्राम, अब नए यूजर्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे ऐप

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 11:25 AM

telegram disappears from google and apple stores

भारत सरकार ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद गूगल के 'प्ले स्टोर' और एप्पल के 'ऐप स्टोर' से...

Telegram Ban India : भारत सरकार ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद गूगल के 'प्ले स्टोर' और एप्पल के 'ऐप स्टोर' से टेलीग्राम ऐप को हटा दिया गया है।

इस संबंध में गूगल और एप्पल को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा का पर्चा लीक होने से रोकने के उद्देश्य से गूगल और एप्पल को 22 जून तक टेलीग्राम ऐप को अपने ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: Thane Crime: ठाणे में 'क्विक लोन' देने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोगों पर केस दर्ज

यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा देशभर के स्नातक चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एजेंसी ने तीन मई को हुई पिछली परीक्षा को प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था।इसके अलावा अलग निर्देश में टेलीग्राम से 30 जून तक भारत में पहले से भेजे गए संदेशों के संपादन की सुविधा बंद करने को कहा गया है ताकि 'प्रश्न पत्र लीक' से जुड़े मामलों में साक्ष्यों के दुरुपयोग को रोका जा सके। 

प्रतिबंध लगाने से पहले तीन जून को सरकारी अधिकारियों ने टेलीग्राम के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी जहां इन चिंताओं को उठाया गया था। नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई थी और अब तक किसी भी धोखाधड़ी की कोई खबर नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें: Skin Cancer Alert: क्या त्वचा की खुजली है Skin Cancer का इशारा? भूलकर भी न करें इन लक्षणों को इग्नोर

टेलीग्राम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पावेल ड्यूरोव ने भारत के आईटी मंत्रालय द्वारा एक सप्ताह के लिए टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की थी और कहा था कि यह प्रतिबंध प्रश्न पत्र को लीक होने से नहीं रोकेगा। ड्यूरोव ने साथ ही आरोप लगाया कि रिलायंस समूह ने व्हाट्सऐप के साथ मिलकर भारत में ऐप पर प्रतिबंध के लिए शायद पैरवी की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!