Edited By ,Updated: 06 Mar, 2016 03:39 PM
उज्जैन के महाकाल मंदिर में शनिवार की शाम दो पुजारी आपस में लड़ पड़े। संदीप और नयन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर में शनिवार की शाम दो पुजारी आपस में लड़ पड़े। संदीप और नयन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। श्रद्धालुओं के बीच ही उन दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। आरती से पहले हुए इस विवाद से अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में आरती की तैयारी हो रही थी। तभी दोनों पुजारी आपस में भीड़ गए। समिति के लोगों ने दोनों को किसी तरह अलग कर मामला शांत कराया। इसके बाद आरती की गई।
इसके बाद मंदिर समिति के प्रशासक आरपी तिवारी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिर के अधिकृत 16 पुजारी व 21 पंडों में शामिल नहीं, बल्कि उनके सहयोगी हैं। इसी आधार पर इन पुजारियों पर कार्रवाई की जाएगी।