Edited By ,Updated: 18 May, 2017 05:40 PM
श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। श्रीनगर के सफा कडल नगर में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया है जिसमें एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गया है। एरिए में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नगर को चारों तरफ से...
कश्मीर : श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शहर के सफा कडल एरिए में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया है जिसमें एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मी का नाम समीर अहमद है जबकि नागरिक की शिनाखत आरिफ अहमद के रूप में हुई है। एरिए में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नगर को चारों तरफ से घेर लिया गया है। फिलहाल सर्च अॉपरेशन चलाया जा रहा है।