Edited By shukdev,Updated: 04 Feb, 2020 06:48 PM
थाइलैंड की एक महिला यात्री ने दोहा से बैंकॉक जाने वाले कतर एयरवेज के एक विमान में ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद विमान की इमजैंसी लैंडिंग कराई गई। मंगलवार सुबह जब विमान हवा में था, महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। तड़के 3 बजे उसने केबिन क्रू के सदस्य...
कोलकाता: थाइलैंड की एक महिला यात्री ने दोहा से बैंकॉक जाने वाले कतर एयरवेज के एक विमान में ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद विमान की इमजैंसी लैंडिंग कराई गई। मंगलवार सुबह जब विमान हवा में था, महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। तड़के 3 बजे उसने केबिन क्रू के सदस्य की मदद से बच्चे को सफलतापूर्वक जन्म दिया। इसके बाद विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई।
कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, कतर एयरवेज की फ्लाइट सं क्यूआर-830 के पायलट ने एसओएस भेजकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भेजकर संपर्क किया। उसने मेडिकल प्राथमिकता के लिए इमर्जेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद यह विमान सुबह 3.09 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एटीएस अधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति दी और थाई महिला और उसके नवजात शिशु को मेडिकल मदद के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ्य हैं।