दिल्ली की ताकतों का उपयोग करके पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी भाजपा: ममता

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 02:44 PM

the bjp will not be able to win the west bengal elections by using the power of

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्य उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं और वह अकेले ही आम जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्य उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं और वह अकेले ही आम जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की देश के 19 राज्यों में सरकार है।

बीरभूम जिले के सूरी में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा कि भाजपा दिल्ली की ताकतों का उपयोग करके पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटें हासिल करेगी।'' बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण युवाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी की सरकार पश्चिम बंगाल में 20 मई 2011 से सत्ता में है। उन्होंने पहली बार 2011 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लंबे समय से सत्ता में रही वाम मोर्चा सरकार को हराया था। इसके बाद ममता बनर्जी लगातार  2016 में दोबारा सत्ता में आईं। फिर 2021 में 213 सीटें जीत करतीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं थी यानी 2011 से अब तक (लगभग 15+ साल) वे लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। वहीं बीजेपी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में भारतीय जनता पार्टी को 77 सीटें मिली थीं। फिलहाल 2026 चुनाव में देखना हो कि क्या बंगाल की जनता को ममता को मौका देती है या फिर बीजेपी सत्ता पर काबिज होगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!