शादी के चंद सेकंड पहले दूल्हे को मारी गोली, जख्मी हालत में लिए सात फेरे

Edited By vasudha,Updated: 21 Nov, 2018 12:09 PM

the groom shot a few seconds before the wedding

मदनगीर इलाके में घोड़ी चढ़ने के दौरान बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल दूल्हे बादल ने मंगलवार तड़के अपनी जीवन संगनी के साथ विवाह कर लिया। करीब दो घंटे तक उपचार के बाद बादल को दुल्हन के मंडप में लाया गया,ज हां पर हिन्दू रीति रिवाज से उसकी शादी की...

नई दिल्ली(कृष्ण कुणाल सिंह): मदनगीर इलाके में घोड़ी चढ़ने के दौरान बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल दूल्हे बादल ने मंगलवार तड़के अपनी जीवन संगनी के साथ विवाह कर लिया। करीब दो घंटे तक उपचार के बाद बादल को दुल्हन के मंडप में लाया गया,ज हां पर हिन्दू रीति रिवाज से उसकी शादी की गई।

25 वर्षीय बादल अपने परिवार के साथ खामपुर इलाके में रहता था। सोमवार शाम उसके परिजन उसकी बरात लेकर मदनगीर इलाके पहुंचे थे। जहां देर रात को बादल की चढ़त शुरू हुई। चढ़त के दौरान डांस करते हुए बादल के जीजा की नजर बाइक पर बैठे दो युवकों पर गई। जिसमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी। इससे पहले वह दूल्हे पर गोली चला पाते उसके जीजा ने उन्हें धक्का दे दिया। जिसके चलते बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली दूल्हे के कंधे पर जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पिस्तौल लहराते हुए मौके पर से फरार हो गए। उधर, गोली चलने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में दूल्हे को मोटरसाइकिल से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। 

पुलिस सूत्रों की मानें तो बादल फाइनेंस का काम करता है। 2016 में उसका पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के साथ झगड़ा हुआ था। उस दौरान नेबसराय पुलिस ने उसे गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जमानत पर छूट कर बादल बाहर आ गया था। हालांकि बादल ने फाइनेंस की बात से इंकार किया है। लेकिन पुलिस अपनी तरफ से हर दुष्टिकोण से मामले की जांच में जुटी हुई। 

डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि दो संदिग्ध की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश,आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!