Edited By Radhika,Updated: 29 Apr, 2026 01:10 PM

अगर आप अच्छी कीमत पर iphone खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस समय iPhone 15 की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिली है। यह ऑफर आपको Vijay Sales पर मिल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
गैजेट डेस्क: अगर आप अच्छी कीमत पर iphone खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस समय iPhone 15 की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिली है। यह ऑफर आपको Vijay Sales पर मिल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
कीमत और बचत का पूरा कैलकुलेशन
iPhone 15 (128GB वेरिएंट) को ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Vijay Sales में यह मॉडल लगभग ₹58,190 में लिस्टेड है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्डस पर ग्राहक 3000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। इस सभी ऑफर्स के बाद आपको ₹54,690 में फोन मिल सकता है।

iPhone 15 के फीचर्स
यह फोन न केवल सस्ता हुआ है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी दमदार है:
प्रोसेसर के तौर पर इसमें Apple का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें 6.1 इंच की Super Retina XDR स्क्रीन के साथ इसमें Dynamic Island फीचर भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इसमें क्रैश डिटेक्शन और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे लाइफ-सेविंग फीचर्स शामिल हैं, जो फोन को सेफ बनाते हैं।

Samsung Galaxy S26 5G पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
Apple के अलावा Samsung के फ्लैगशिप फोन पर भी Flipkart पर शानदार ऑफर मिल रहा है। Samsung Galaxy S26 5G (12GB+256GB) जिसका बेस प्राइज ₹87,999 है, फिलहाल ₹75,999 में सेल के लिए अवेलेबल है। ग्राहक इस फोन को ₹2,671 प्रति माह की किस्त पर भी खरीद सकते हैं।