अगले 5 वर्षों में देश में दोगुना अधिक हो जाएगी धनकुबेरों संख्या, जी.डी.पी. में उच्च स्तरीय वृद्धि ने बदले हालात

Edited By Mahima,Updated: 01 Mar, 2024 10:34 AM

the number of wealthy people in the country will double in the next 5 years

भारत में 2023 से 2028 के बीच 3 करोड़ डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति वाले अति धनाढ्य लोगों की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ सकती है। नाइट फ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2024’ के अनुसार देश में धनकुबेरों की संख्या वर्ष 2023 के 13,263 से...

नेशनल डेस्क: भारत में 2023 से 2028 के बीच 3 करोड़ डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति वाले अति धनाढ्य लोगों की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ सकती है। नाइट फ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2024’ के अनुसार देश में धनकुबेरों की संख्या वर्ष 2023 के 13,263 से 50.1 फीसदी बढ़कर वर्ष 2028 तक 19,908 हो जाएगी। भारत के बाद चीन (47 फीसदी), तुर्की (42.9 फीसदी) और मलेशिया (35 फीसदी) में धनाढ्यों की तादाद सबसे तेजी से बढ़ेगी। नाइट फ्रैंक में वैश्विक प्रमुख (शोध) लायम बेली ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि भारत में इस उच्च वृद्धि का बड़ा कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में उच्च वृद्धि है।

एशिया में धनाढ्यों की संख्या 38 फीसदी बढ़ने की उम्मीद
 उन्होंने कहा कि हम जिस देश को अपनी सूची में शामिल करते हैं उसकी जी.डी.पी. वृद्धि में आर्थिक पूर्वानुमानों का उपयोग करते हैं और अभी ऐसा लग रहा है कि अगले पांच वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान अति अमीर लोगों की तादाद बढ़ने का यही सबसे बड़ा कारण भी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है धनाढ्यों की जमात बढ़ने में एशिया का दबदबा रहेगा। अगले पांच वर्षों में एशिया में धनाढ्यों की संख्या 38.3 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर इस अवधि के दौरान 28.1 फीसदी धनाढ्य बढ़ेंगे। बेली ने कहा कि पिछले 15 से 20 वर्षों के दौरान वृद्धि के मामले में एशिया असाधारण क्षेत्र रहा है।

भारत में एक साल में बढ़े  6 फीसदी अमीर  
उन्होंने कहा कि एशिया वैश्विक अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बन रहा है और यह रुझान आगे भी बरकरार रहेगा। बेली ने कहा कि वर्ष 2028 तक एशिया के बाद सबसे अधिक धनाढ्य पश्चिम एशिया और उत्तर एशिया में होंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2023 में एक साल पहले के मुकाबले भारत में धनाढ्यों की आबादी में 6.1 फीसदी का इजाफा हुआ है इसी अवधि के दौरान दुनिया भर में धनाढ्यों की संख्या 4.2 फीसदी बढ़कर 6,26,619 हो गई। धनाढ्य भारतीय भी 2024 में अपनी संपत्ति और बढ़ने को लेकर आशान्वित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 90 फीसदी भारतीय धनकुबेरों को उम्मीद है कि इस साल उनकी संपत्ति में इजाफा होगा। उनमें से करीब 63 फीसदी धनाढ्यों को ऐसा लगता है कि उनकी संपत्ति 2024 में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ेगी।

2023 में अमीरों के निवेश की पसंद रही घड़ियां
रिपोर्ट में कहा गया है कि धनाढ्य भारतीयों के लिए वर्ष 2023 में निवेश का बेहतर विकल्प घड़ियां थीं। उसके बाद धनाढ्यों ने कलाकृतियां और आभूषण में भी खूब निवेश किया। नाइट फ्रैंक की लक्जरी निवेश सूचकांक 2023 के अनुसार पिछले एक दशक में घड़ियों की कीमतों में 138 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी तरह कलाकृतियों के दाम 105 फीसदी और आभूषण के दाम 37 फीसदी बढ़े हैं। मगर वैश्विक स्तर पर रुझान थोड़ा अलग है। दुनिया के अन्य देशों के धनाढ्यों के लिए कलाकृतियां सबसे पसंदीदा निवेश माना गया है। उसके बाद घड़ियां और क्लासिक कारों का स्थान है। पिछले दस वर्षों में ऐसी कारों की कीमतों में 82 फीसदी की उछाल आई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!