Delhi Weather: दिल्ली में सुबह से ही सताने लगी गर्मी, पारा सामान्य से ऊपर, दोपहर में चलेंगी तेज हवाएं

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 11:03 AM

the weather in delhi was slightly warm in the morning

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह दिल्लीवासियों के लिए हल्की गर्मी और उमस के साथ शुरू हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Minimum...

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह दिल्लीवासियों के लिए हल्की गर्मी और उमस के साथ शुरू हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.6 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दोपहर होते-होते धूप और सख्त होगी जिससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि दिन के समय तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद भी जताई गई है।

 

राष्ट्रीय राजधानी के अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री कम है जबकि लोधी रोड में 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार रिज में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है और आयानगर में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है। 

यह भी पढ़ें: Kerala में कई दवाएं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर लगा बड़ा बैन, क्वालिटी टेस्ट में फेल हुईं नामी कंपनियों की गोलियां

मौसम विभाग ने दिन के लिए अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा कि दिन के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 था और वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें: Encounter in Delhi: हाशिम बाबा गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार, दिवाली पर सरेआम की थी दोहरी हत्या

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!