Encounter in Delhi: हाशिम बाबा गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार, दिवाली पर सरेआम की थी दोहरी हत्या

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 09:24 AM

encounter in delhi hashim baba gang sharpshooter arrested

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास हुई मुठभेड़ के बाद आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन नाम के एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार  किया है। आमिर जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा का करीबी साथी है और पिछले साल शाहदरा के फर्श बाज़ार...

Encounter in Delhi : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास हुई मुठभेड़ के बाद आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन नाम के एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार  किया है। आमिर जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा का करीबी साथी है और पिछले साल शाहदरा के फर्श बाज़ार इलाके में एक व्यक्ति और उसके भतीजे की बेरहमी से की गई दोहरी हत्या के मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 की दिवाली की रात हथियारबंद हमलावरों ने फर्श बाज़ार में एक व्यक्ति और उसके भतीजे की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक व्यक्ति का बेटा भी घायल हो गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया था।

8 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास जाल बिछाया। रात 10:48 बजे जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो आरोपी ने पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल मनोज ने आत्मरक्षा में आरोपी के पैरों पर गोली चलाई जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: केरल में 15 जून से बड़ा धमाका: महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए सरकारी बसों में सफर बिल्कुल Free

मौजपुर का रहने वाला 34 वर्षीय आरोपी एक आदतन अपराधी है और दिल्ली भर में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के 14 मामलों में शामिल रहा है। इस बीच पुलिस ने घटनास्थल से एक .32 बोर की पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और चार खाली खोखे बरामद किए हैं। वहीं भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में एक नया मामला दर्ज किया गया है। गिरोह से जुड़ी अन्य गतिविधियों में उसकी संलिप्तता की जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

इससे पहले हाशिम बाबा गिरोह के सदस्यों में से एक वसीम जो GTB अस्पताल में हुई गोलीबारी में बाल-बाल बच गया था की 30 दिसंबर 2025 को दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में DDA पार्क के पीछे लूप रोड के पास चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या ने अस्पताल में हुए उस पुराने हमले की यादें ताजा कर दी हैं जिसमें रियाज़ुद्दीन नाम के एक निर्दोष मरीज की जान चली गई थी। 

यह भी पढ़ें: ChatGPT में आया नया 'Lockdown Mode', हैकर्स भी नहीं लगा पाएंगे आपकी सीक्रेट चैट्स में सेंध, जानें कैसे करेगा काम?

दिल्ली पुलिस के अनुसार 30-31 दिसंबर, 2025 की आधी रात को शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन को JPC हॉस्पिटल से चाकू लगने से घायल एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जिसे अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क के रहने वाले हसमत के बेटे वसीम (33) के तौर पर हुई।

पुलिस ने बताया कि इस मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया और हत्या के आरोप में दो सगे भाई-बहनों को गिरफ्तार किया गया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जांचकर्ताओं को शक है कि हमलावरों की वसीम तक निजी पहुंच थी जिसका फायदा उठाकर हत्या को अंजाम दिया गया होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!