मुंबई: भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, मलबे के नीचे कई लोग फंसे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 01:10 PM

three floor building collapses in maharashtra bhiwandi 1 dead

ठाणे जिले के भिवंडी में चार मंजिला एक इमारत आज ढह गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंध नियंत्रण अधिकारी अस्मिता निकम ने बताया कि इमारत के मलबे में कम से कम 20...

मुंबईः ठाणे जिले के भिवंडी में चार मंजिला एक इमारत आज ढह गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंध नियंत्रण अधिकारी अस्मिता निकम ने बताया कि इमारत के मलबे में कम से कम 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत नवी बस्ती इलाके में थी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने संवाददाताओं को यहां बताया कि नवी बस्ती इलाके में स्थित इमारत सुबह करीब नौ बजे ढह गई।

निकम ने बताया, ‘‘रुखसाना खान के शव को मलबे से निकाला गया। पांच अन्य लोगों को बचाया गया है, उन्हें सरकारी इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दलों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। भिवंडी, ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण नगर निकायों के दमकल कर्मचारी भी इस काम में जुटे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!