4 minutes ago
27 minutes ago
2 hours ago
4 hours ago
10 hours ago
12 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
केरल और तमिलनाडु से चार संदिग्ध गिरफ्तार, बढ़ाई गई सुरक्षा
Edited By Yaspal,Updated: 24 Aug, 2019 11:12 PM
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छह सदस्यों के तमिलनाडु में कथित घुसपैठ करने के सिलसिले में शनिवार को यहां पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी...
कोच्चिः केरल में पुलिस ने आतंकी संगठनों से संबंध रखने के संदेह में शनिवार को एक अदालत परिसर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जबकि तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के छह सदस्यों के कथित रूप से घुसने के सिलसिले में कोयंबटूर से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कोयंबटूर में बताया कि तीन लोगों को इस संदेह में हिरासत में लिया गया है कि वे कथित घुसपैठ करने वाले लोगों के संपर्क में थे। हिरासत में लिये गये लोगों से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को दूसरे दिन तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में कड़ी सतर्कता जारी रही। सूत्रों ने बताया कि केरल में कोच्चि की एक अदालत परिसर से पुलिस ने शनिवार को आतंकी संगठनों से संबंध रखने के संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। मलयालम समाचार चैनलों ने एक वीडियो प्रसारित किया है जिसमें दिख रहा है कि पुलिस जिला अदालत परिसर से व्यक्ति को ले जा रही है। पुलिस ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। बहरहाल, व्यक्ति के वकील ने एक चैनल को बताया कि वह त्रिशूर जिले के कोदुन्गल्लुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति दो दिन पहले ही बहरीन से लौटा है। पुलिस ने उसे और एक महिला को हिरासत में लिया है। वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने व्यक्ति की बेहगुनाही साबित करने के लिए एक याचिका दायर करने अदालत आए थे, क्योंकि इस तरह की खबरें थीं कि उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा के उन सदस्यों से था जो श्रीलंका के रास्ते कथित रूप से तमिलनाडु में घुसे हैं। घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के मद्देनजर नौसेना समुद्री क्षेत्र में हाई अलर्ट पर है। कोच्चि में एक रक्षा प्रवक्ता ने को बताया, ‘‘भारतीय नौसेना समुद्र में और तटीय इलाकों में स्थिति पर पैनी नजर बनाये हुए है।'' आतंकवादी संगठन लश्कर के छह आतंकवादियों के श्रीलंका से समुद्र के रास्ते तमिलनाडु में घुसपैठ करने और वहां से कोयंबूटर समेत बाकी शहरों की ओर रुख करने की खबर के बाद शुक्रवार को राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त सुमित शरण ने शुक्रवार को कहा था कि आतंकवादियों के पहुंचने की सूचना के बाद से शहर में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि शहर की मुख्य सड़कों और कोयंबटूर नगर को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले राजमार्गों पर वाहनों की जांच बढ़ा दी गयी है और सशस्त्र पुलिसकर्मी सामान की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया इसी तरह से रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और हवाईअड्डों पर भी जांच बढ़ा दी गयी है। तमिलनाडु कमांडो बल ने सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास भरने के लिये मेट्टूपलायम में फ्लैग मार्च निकाला। यह शहर कोयंबटूर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया गया है, जो आमतौर पर आतंकवादियों का आसान निशाना होते हैं क्योंकि श्रीलंका में भी हाल में हुए आतंकवादी हमले में गिरजाघरों को निशाना बनाया गया था। मदुरै से मिली खबर में कहा गया है कि तटीय क्षेत्र की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और भारतीय नौसेना तथा तटरक्षक बल मन्नार की खाड़ी और पाल्क स्ट्रेट पर करीब से नजर रख रहे हैं। मदुरै हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और तब तक आंगुतकों को हवाई अड्डे तक आने की इजाजत नहीं होगी। केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने जिला पुलिस प्रमुखों को समूचे राज्य में अत्यंत सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
बहरीन में एक साल पहले लापता हुई 31 वर्षीय थाई मॉडल की मिली लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान
Deoria News: रिहायशी झोपड़ी में आग से फटा सिलेंडर, किशोर सहित 2 मवेशियों की मौत.... कई झोपड़ियां खाक
गुजरात के 2000 टन सफेद प्याज का निर्यात करेगा भारत
एक सिगरेट को लेकर 2 लोगों का मर्डर, छोटी से बाद पर बढ़ी बहस बनी जानलेवा
PM मोदी गोवा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित...कांग्रेस की सीईसी की आज बैठक, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...
ओडिशा में गरजेंगे राहुल गांधी और जेपी नड्डा, करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
वैवाहिक रिश्ते से इनकार और बच्चों की जिम्मेदारी नहीं लेना मानसिक क्रूरताः दिल्ली HC
Noida News: लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए विदेश से भारत आया शख्स, 7 साल से जर्मनी में रह रहा था
Etawah News: आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार, मां ने बेटे के साथ उठा लिया ऐसा कदम
'केजरीवाल ने इस्तीफा ना देकर निजी हित को सबसे ऊपर रखा', दिल्ली हाईकोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी
CAD $
27/04/2024 07:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर
वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। साथी के साथ कुछ पल एकांत में व्यतीत
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस का कोई दोस्त आपके
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी भी अपने से मन की बात
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे
तुला राशि के लोग माता-पिता के आर्शिवाद से कोई नया काम करने के बारे में सोच-विचार
वृश्चिक राशि के जातकों को लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलक
धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर की उपेक्षा का शिकार होना पड़
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इजाफा
कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में मनचाही सफलता मिल सकती है। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा चिंतित
मीन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। इस राशि के युवा लंबे समय से रूके काम को पूरा करने
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes