TMC के पास बंगाल विकास के लिए कोई दूरदृष्टि नहीं...नारी सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया: PM मोदी

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 01:31 PM

tmc has no vision for bengal s development  has done nothing for women s safety

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोक दी है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी, योगी आदित्यानाथ, केन्द्री मंत्री अमित शाह, आज बीजेपी...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोक दी है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी, योगी आदित्यानाथ, केन्द्री मंत्री अमित शाह, आज बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

पूर्वी भारत का विकास राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत का विकास राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है; तृणमूल के पास बंगाल के विकास के लिए कोई दूरदृष्टि नहीं है। स्वयं को बंगाल की सेवा करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य की रक्षा करने के लिए समर्पित मानता हूं। ओडिशा और बिहार के बाद इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा। बैरकपुर ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को शक्ति प्रदान की थी आज यही भूमि बंगाल में बदलाव का मार्ग प्रशस्त कर रही है। बंगाल के माहौल को देखकर मुझे लग रहा है कि मैं भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान फिर से आऊंगा। 

नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "... इस चुनाव में TMC के नेताओं ने एक बार भी मां, माटी और मानुष का नाम तक नहीं लिया है। जिस नारे के साथ TMC ने बंगाल में सरकार बनाई थी, इन्होंने वह नारा भुला दिया है... इन्होंने नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया... TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो...

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को बीजेपी ने पूरा किया 
पीएम ने कहा पश्चिम बंगाल का यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है। अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा... आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है। मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "... जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था तब मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था... इस चुनाव में मुझे वैसी ही अनुभूति हुई है जैसी किसी देवी मंदिर के दर्शन के समय होती है। इसके पीछे बंगाल के प्रति मेरा लगाव है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त करके, भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों में से एक को पूरा किया। इस बार बीजेपी की सरकार बंगाल में बनेगी फिर शपथ ग्रहण समारोह में आने का मौका मिलेगा। 

29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान 
गौरतलब है कि दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम साप्त हो जाएगा। 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ चुनावी जिले शामिल हैं। 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!