योगी ने बंगाल में भरी हुंकार, महिला आरक्षण पर कांग्रेस और TMC को जमकर कोसा

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 02:03 PM

yogi roared in bengal slamming congress and tmc over women s reservation

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने मेदिनीपुर में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और TMC को जमकर कोसा। जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन...

नेशनल डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने मेदिनीपुर में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और TMC को जमकर कोसा। जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर लोकसभा में विपक्षी दलों के रुख को लेकर कहा कि महिलाएं इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। 

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस, TMC और INDI गठबंधन ने 60 साल से ज़्यादा भारत पर राज किया। लेकिन उनके पास अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए कोई एजेंडा नहीं था। ये लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ा और उनका अपमान किया। भारत के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि TMC, कांग्रेस, DMK और SP सभी ने हाल के संसद सत्र के दौरान महिला आरक्षण को लेकर जो व्यवहार दिखाया है इसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। आपने देखा होगा कि कैसे इन पार्टियों ने नारी शक्ति वंदन एक्ट में संशोधन को पास होने से रोका, जिसे प्रधानमंत्री मोदी 2029 में लागू करना चाहते थे। यह दिखाता है कि आदिवासी आबादी का अपमान करना, युवाओं का अपमान करना, किसानों का अपमान करना और गरीबों का अपमान करना उनकी फितरत बन गई है। लेकिन अब जनता जागरूक हो गई है। वे अब इस तरह के भ्रष्टाचार और गलत कामों में लिप्त सरकारों को स्वीकार नहीं करेंगे। फिलहाल सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सीधी राजनीतिक टकराहट का मंच बना हुआ है, जहां दोनों पक्ष महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे से अपनी राजनीति को चमकाने में लगे हैं फिलहाल अब देखना होगा इस चुनाव में इसका कितना असर देखने को मिलता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!