कश्मीर में टूरिस्ट गाइड की डूबने से मौत, पर्यटक लापता

Edited By Updated: 23 Jun, 2022 05:16 PM

tourist guide dies due to drowning in kashmir tourist missing

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तरसर झील में डूबने से एक टूरिस्ट गाइड की मौत हो गयी, वहीं उत्तराखंड से आया एक ट्रैकर लापता है।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तरसर झील में डूबने से एक टूरिस्ट गाइड की मौत हो गयी, वहीं उत्तराखंड से आया एक ट्रैकर लापता है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

एक अधिकारी ने यहां बताया, "गांदरबल जिले का रहने वाला टूरिस्ट गाइड शकील अहमद बुधवार को तरसर झील में डूब गया। उसका शव बृहस्पतिवार को निकाला गया।"

 

अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड से आये ट्रैकर के भी मारे जाने की आशंका है क्योंकि वह बुधवार को भारी बारिश के दौरान फिसलकर झील में गिर गया था।

 

अनेक राज्यों से आये 11 ट्रैकर का समूह तीन स्थानीय गाइड के साथ यात्रा पर निकला था। ये लोग 19 जून को कश्मीर घाटी में भारी बारिश शुरू होने से पहले निकले थे।

 

अधिकारियों ने बताया कि 10 पर्यटकों और 2 स्थानीय गाइडों को तो बचा लिया गया, वहीं एक लापता पर्यटक का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।

 

इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह यहां डल झील में एक हाउसबोट डूबने लगी थी और स्थानीय लोगों ने सात पर्यटकों को डूबने से बचा लिया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!