Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Oct, 2020 04:05 PM
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव की पत्नी नीति देव ने सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा घेरे को वापस लेने का अनुरोध किया है। गैर सरकारी संगठन (NGO) ‘पुरवयुदया'' की महासचिव नीति देव को यह सुरक्षा घेरा करीब अढ़ाई साल पहले उनके पति के मुख्यमंत्री...
नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव की पत्नी नीति देव ने सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा घेरे को वापस लेने का अनुरोध किया है। गैर सरकारी संगठन (NGO) ‘पुरवयुदया' की महासचिव नीति देव को यह सुरक्षा घेरा करीब अढ़ाई साल पहले उनके पति के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदान किया गया था। नीति देव ने सरकार से यह अनुरोध शनिवार रात किया है। पुलिस विभाग ने नीति देव के अनुरोध को लेकर कोई टिप्प्णी करने से इनकार कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरकार कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थिति की समीक्षा करेगी।
मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों को कईं चीजों का उचित मूल्यांकन करने के बाद यह सुरक्षा घेरा उपलब्ध कराया जाता है हालांकि इसके लिए कोई विशेष गाइडलाइन नहीं है। नीति देव ने सुरक्षा घेरे को वापस करने के निर्णय के पीछे का कारण बताते हुये लिखा कि मैं चाहती हूं कि कोरोना के समय की विकट स्थिति में मेरी सुरक्षा पर खर्च किए गए पैसे का इस्तेमाल त्रिपुरा के लोगों के कल्याण के लिए किया जाए।