कर्नाटक के उडुपी में दो मछुआरों की डूबने से मौत

Edited By Pardeep,Updated: 28 Mar, 2024 01:41 AM

two fishermen died due to drowning in udupi karnataka

कर्नाटक के उडुपी जिले में ब्रह्मवर पुलिस थाना क्षेत्र के बरकुर होसले के पास सीता नदी में दो मछुआरों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उडुपीः कर्नाटक के उडुपी जिले में ब्रह्मवर पुलिस थाना क्षेत्र के बरकुर होसले के पास सीता नदी में दो मछुआरों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार को 35 वर्षीय प्रशांत और 21 वर्षीय श्रीषा मछली पकड़ने के लिए नाव में सवार होकर सीता नदी में गए थे, लेकिन जाल फैलाने के दौरान दोनों फिसल गए और नदी में गिर गए। उन्होंने बताया कि मछुआरे अपनी ही जाल में उलझ गए जिसकी वजह से वे नदी से बाहर नहीं निकल सके। 

पुलिस ने बताया कि नदी के किनारे कपड़े धो रही एक महिला ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों मछुआरों के शव बाहर निकाले। ब्रह्मवर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज इसकी जांच प्रारंभ कर दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!