केंद्रीय मंत्री का राहुल पर पलटवार, बताया 'नकली गांधी'

Edited By Yaspal,Updated: 05 Aug, 2022 09:13 PM

union minister hits back at rahul says  fake gandhi

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को‘ नकली गांधी'करार दिया। जोशी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं, वह नकली गांधी हैं...

नई दिल्लीः संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को‘ नकली गांधी'करार दिया। जोशी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं, वह नकली गांधी हैं।'' यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन पर हमला इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सांप्रदायिक विभाजन जैसे मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं।

राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह कहा, ‘‘वे गांधी परिवार पर हमला क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं और भारत में करोड़ों लोग हमारे साथ हैं।'' उन्होंने कहा ,‘‘मेरे परिवार ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम इस विचारधारा के लिए लड़ते हैं। हम दर्द महसूस करते हैं जब भारत सांप्रदायिक आधार पर विभाजित होता है, जब किसी को दलित होने के लिए पीटा जाता है तो हमें दर्द होता है, जब एक महिला को पीटा जाता है, तो हम दर्द महसूस करते हैं , इसलिए हम लड़ते हैं,''।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बीच कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘वे संसद से लेकर सड़कों तक विरोध करें तो भी उनका भ्रष्टाचार छुपाया नहीं जा सकता, वे जांच एजेंसियों से क्यों डरते हैं? वे सड़कों पर आकर क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?'' देश भर में कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर और दिल्ली में संसद भवन और कांग्रेस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई अन्य शीर्ष नेताओं तथा पार्टी के लगभग सभी सांसदों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं को शुक्रवार शाम रिहा कर दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!