मुंबई: उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त ने भरा नामांकन, बहन के साथ पहुंचे संजय दत्त

Edited By vasudha,Updated: 08 Apr, 2019 04:58 PM

urmila matondkar and priya dutt filled the nomination

महाराष्ट्र में चौथे चरण के लोकसभा चुनावों के लिये मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पार्टी उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त, शिवसेना के अरविंद सावंत ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ रहीं उर्मिला...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में चौथे चरण के लोकसभा चुनावों के लिये मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पार्टी उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त, शिवसेना के अरविंद सावंत ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ रहीं उर्मिला मोटरसाइकिल से अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। उनका भाजपा के गोपाल शेट्टी से मुकाबला है। 

PunjabKesari
मुंबई उत्तर-मध्य सीट से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की प्रिया दत्त अपने अभिनेता भाई संजय दत्त के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। उनका मुकाबला भाजपा की पूनम महाजन से है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरुपम ने मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से अपना पर्चा दाखिल किया जहां उनका मुख्य मुकाबला शिवसेना के गजानन कीॢतकर से है। देवड़ा और सावंत मुंबई दक्षिण सीट से मैदान में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सावंत के साथ भाजपा नेता राज पुरोहित भी थे।  
    PunjabKesari

शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने मुंबई दक्षिण-मध्य सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड से होगा।  पर्चा दाखिल करने के दौरान शेवाले के साथ निर्वाचन कार्यालय में युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे भी थे। चौथे चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल है। मतदान 29 अप्रैल को होंगे। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिये चार चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चार चरणों में चुनाव होंगे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!