वैष्णो देवी: 2017 में श्रद्धालुुओं की संख्या तीन वर्ष में सर्वाधिक

Edited By Updated: 30 Dec, 2017 07:08 PM

vaishno devi  the number of pilgrims in the year 2017 is highest in three years

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वर्ष में दर्शनार्थियों की संख्या 80 लाख से अधिक हो गई है जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन लाख अधिक है और तीन वर्ष की तुलना में सर्वाधिक है

जम्मू: स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में इस वर्ष 80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जो पिछले तीन वर्ष की तुलना में सर्वाधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वर्ष में दर्शनार्थियों की संख्या 80 लाख से अधिक हो गई है जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन लाख अधिक है और तीन वर्ष की तुलना में सर्वाधिक है। वर्ष 2016 में कुल 77 लाख 23 हजार 721 श्रद्धालु और वर्ष 2015 में 77 लाख 76 हजार 604 श्रद्धालु ने माथा टेका था।

तीर्थयात्रियों की लिए सुविधाएं के विशेष इंतजाम
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एन एन वोहरा ने बोर्ड के अधिकारियों को बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने पवित्र गुफा की ओर जाने वाले मार्ग एवं भवन परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए पानी और बिजली, दवाइयों, कंबलों, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की है।
PunjabKesariवर्ष 1986 में श्राइन बार्ड की स्थापना के बाद से माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 1986 में जहां महज 13 लाख 96 हजार तीर्थयात्री ने पवित्र गुफा के दर्शन किये वहीं वर्ष 2012 में यह संख्या बढ़कर एक करोड़ चार लाख 95 हजार पहुंच गयी। वर्ष 2013 में यह संख्या थोड़ी घटकर 93 लाख 24 हजार, वर्ष 2014 में 78 लाख तीन हजार, 2015 में 77 लाख 76 हजार और 2016 में 77 लाख 23 रह गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!