सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 12:12 PM

major success 6 hardcore militants arrested from three districts of manipur

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बयान जारी कर बुधवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बयान जारी कर बुधवार को यह जानकारी दी। बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' के तीन सक्रिय सदस्यों को सोमवार को तेंगनौपाल जिले के बीपी-75 और बीपी-80 के बीच के इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन 'पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक' (प्रीपाक-प्रो) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले में ताओथोंग मामंग लेइकाई स्थित उसके घर से नौ मार्च को गिरफ्तार किया गया। बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन के एक अन्य सदस्य को मंगलवार को तेंगनौपाल जिले के मोरेह से पकड़ा गया।

इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी-मीयामगी फिंगांग लानमी (KCP-MFL) के एक सक्रिय काडर को मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले में खुरई थांगजम स्थित उसके आवासीय इलाके से गिरफ्तार किया। बयान में कहा गया कि पुलिस कर्मियों ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) और वन विभाग के साथ मिलकर मंगलवार को कांगपोकपी जिले में टिंगपिबुंग गांव और लेप्लेन गांव के बीच कई स्थानों पर लगभग 10 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!