Video: सफारी बस की खिड़की पर कूदकर झपट्टा मारता दिखा तेंदुआ, डर के मारे पर्यटकों के छूटे पसीने, कांप उठा कलेजा
Edited By Yaspal,Updated: 07 Oct, 2024 10:14 PM

बेंगलुरु के करीब बन्नेरगट्टा राष्ट्रीय पार्क में पर्यटकों के एक समूह के लिए सफारी का रोमांच उस समय डर में बदल गया जब एक तेंदुआ उनकी बस की खिड़की पर अचानक चढ़ गया।
बेंगलुरुः बेंगलुरु के करीब बन्नेरगट्टा राष्ट्रीय पार्क में पर्यटकों के एक समूह के लिए सफारी का रोमांच उस समय डर में बदल गया जब एक तेंदुआ उनकी बस की खिड़की पर अचानक चढ़ गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें तेंदुआ न केवल खिड़की पर चढ़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है बल्कि उसे खिड़की से भयभीत पर्यटकों की ओर झांकते हुए भी देखा जा रहा है। बाद में तेंदुए ने बस के ऊपर चढ़ने की कोशिश की। हालांकि, चालक ने धीरे-धीरे बस आगे बढ़ानी शुरू की और बाद में तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया।
अधिकारियों के अनुसार, एक सफारी के दौरान रविवार को यह घटना उस वक्त हुई जब चालक ने वन्यजीवों को करीब से दिखाने के लिए बस आगे बढ़ायी। तभी अचानक एक तेंदुआ बस की खिड़की पर चढ़ गया। पर्यटकों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पर्यटक स्तब्ध रह गए और शुरुआत में डर गए लेकिन जल्द ही वे इसका आनंद उठाने लगे। तेंदुए के अचानक आने से थोड़ी देर के लिए भय की स्थिति बन गयी लेकिन पर्यटक जल्द ही संभल गए और इस दुर्लभ दृश्य का आनंद उठाने लगे। चूंकि सभी सफारी वाहनों में जालीदार खिड़कियां होती हैं तो वे (पर्यटक) सभी सुरक्षित थे। कोई अनहोनी नहीं हुई।''
Related Story

'गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात'... दर्दनाक मौ/त के बाद उप निरीक्षक सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

'मना करने पर जान से मारने की धमकी...' होटल में चल रहे S#X रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं रेस्क्यू

'मैंने अपनी पत्नी को मार दिया...' रात में ह/त्या कर कोतवाली पहुंचा पति, कमरे में धड़ से अलग मिला...

Kanpur में पागल घोड़े का तांडव: 6 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, भड़की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बचाओ-बचाओ चिल्लाती रह गई मां... कुत्तों के झुंड ने 12 साल के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला

'पापा और दादा ने मम्मी-नानी को मारा...' एटा में आधी रात दोहरी ह/त्या, बच्चों की गवाही से खुला राज

रात के अंधेरे में कपल के साथ बदसलूकी, युवती को बाइक से खींचकर की गंदी हरकत, हाथ जोड़ती रही पीड़िता,...

ड्यूटी भूल बार-बालाओं का डांस देखने लगे सिपाही, Viral Video से मचा हड़कंप... अब दोनों पर गिरेगी गाज

पति, पत्नी और मासूम बेटे की एक साथ जली चिता... भतीजी ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि तो रो पड़ा पूरा...

पुलिस को देख ट्रक से कूदे तस्कर, तलाशी ली तो उड़े होश... सोनभद्र से 220 KG गांजा बरामद