कठुआ मामले में वी के सिंह ने कहा: इंसान के तौर पर हमने बच्ची को निराश किया

Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Apr, 2018 04:29 PM

vk singh cendemned asifa rape and murder case

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अल्पसंख्यक खानाबदोश समुदाय की आठ साल की एक बच्ची से सामूहिक बलात्कार और फिर उसकी निर्मम हत्या किये जाने के मुद्दे पर कहा कि एक इंसान के तौर पर हमने उस बच्ची को निराश किया लेकिन उसे न्याय से...

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अल्पसंख्यक खानाबदोश समुदाय की आठ साल की एक बच्ची से सामूहिक बलात्कार और फिर उसकी निर्मम हत्या किये जाने के मुद्दे पर कहा कि एक इंसान के तौर पर हमने उस बच्ची को निराश किया लेकिन उसे न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा।   बच्ची खानाबदोश बकरवाल मुस्लिम समुदाय से थी। वह कठुआ के रसाना गांव के निकट अपने घर के बगल के जंगल से 10 जनवरी को लापता हो गई थी। इसके एक सप्ताह के बाद उसका शव उसी क्षेत्र से बरामद हुआ था।

 

इस घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि हम इंसान के तौर पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सके। इस मामले पर प्रतिक्रिया देने वाले वह भाजपा के शायद पहले मंत्री हैं। विदेश राज्य मंत्री ने अपने ट््वीट में कहा, ‘लेकिन उसे न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा।’  इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक दो विशेष पुलिस अधिकारियों और एक हेड कांस्टेबल सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल पर सबूत नष्ट करने के आरोप हैं।

 

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र में कहा गया है कि उस समुदाय के लोगों को इस क्षेत्र से हटाने के लिए सावधानीपूर्वक बच्ची से बलात्कार और हत्या की साजिश रची गई थी।   इस घटना ने राज्य में ध्रुवीकरण कर दिया है। जहां स्थानीय बार संघ ‘अल्पसंख्यक डोगरा समुदाय को निशाना बनाने के खिलाफ’ बंद का आह्वान कर रहा है। वहीं, घाटी में बच्ची को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन हो रहा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!