वायनाड भूस्खलन: अधिकारियों ने कहा, आदिवासी समुदाय सुरक्षित हैं

Edited By Updated: 06 Aug, 2024 02:53 AM

wayanad landslide tribal communities are safe say officials

केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि 30 जुलाई को विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आए वायनाड के आदिवासी समुदाय के परिवार सुरक्षित हैं।

वायनाडः केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि 30 जुलाई को विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आए वायनाड के आदिवासी समुदाय के परिवार सुरक्षित हैं। सरकार ने कहा कि ये आदिवासी परिवार अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) विभाग द्वारा संचालित राहत शिविरों में रह रहे हैं। 

राज्य सरकार ने कहा कि वर्तमान में, बच्चों सहित आदिवासी समुदाय के 47 सदस्य विभिन्न राहत शिविरों में हैं। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के सभी आदिवासी परिवार वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में हुए भूस्खलन से बच गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!