हम न्याय चाहते हैं, दोषी को फांसी की सजा मिले : निक्की के पिता ने कहा

Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Feb, 2023 08:52 PM

we want justice the culprit should be hanged

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में अपने पुरुष मित्र के हाथों मारी गई 23 वर्षीय युवती निक्की यादव के पिता ने कहा है कि अब ‘‘हम न्याय चाहते हैं और दोषी को फांसी की सजा'' दी जानी चाहिए।

नेशनल डेस्क : दक्षिण पश्चिम दिल्ली में अपने पुरुष मित्र के हाथों मारी गई 23 वर्षीय युवती निक्की यादव के पिता ने कहा है कि अब ‘‘हम न्याय चाहते हैं और दोषी को फांसी की सजा'' दी जानी चाहिए। पुलिस ने बताया कि निक्की की हत्या करने के बाद साहिल गहलोत ने दूसरी युवती से शादी कर ली थी। साहिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर बुधवार को शव सौंपे जाने का निक्की के परिवार के सदस्य इंतजार कर रहे थे। बताया जाता है कि निक्की पीएचडी के लिए तैयारी कर रही थी।
 

निक्की की बहन ने कहा, ‘‘क्या कहूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मेरी बहन के साथ असल में क्या हुआ था उसे अब भी समझ नहीं पाने के कारण मैं कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हूं।'' निक्की के शव का पोस्टमार्टम दो घंटे से अधिक समय तक चला। चिकित्सकों के शुरूआती निष्कर्ष के अनुसार मौत का कारण गला घोंटा जाना था। हरियाणा के झज्जर जिला स्थित अपने गांव के लिए रवाना होने से पहले निक्की के पिता सुनील यादव ने कहा, ‘‘हमारी बेटी नहीं रही। अब हम केवल न्याय चाहते हैं।
 

दोषी को कठोरतम सजा दी जानी चाहिए और उसे इस बर्बर अपराध के लिए फांसी दी जानी चाहिए।'' मुर्दाघर के बाहर खड़े निक्की के चचेरे भाई जगदीश यादव ने कहा कि वे लोग निक्की के साहिल के साथ प्रेम संबंध से अवगत नहीं थे। परिवार के साथ निक्की की अंतिम बार बातचीत कब हुई थी, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसका फोन शुक्रवार को स्वीच ऑफ बता रहा था। इसके बाद उसके पिता ने दिल्ली में उसके दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश की, जिन्होंने बताया कि उसका फोन साहिल (24)के पास है।
 

उन्होंने बताया, ‘‘शनिवार को, उसके पिता ने साहिल से संपर्क किया, जिसने उन्हें बताया कि वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त है और निक्की दिल्ली से बाहर की यात्रा पर गई है।'' उन्होंने बताया, ‘‘बाद में हमें पुलिस से जानकारी मिली की उसकी हत्या हो गई है। '' निक्की के परिवार ने बताया कि उसकी अंत्येष्टि बुधवार को उसके पैतृक गांव में की जाएगी। पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि यह घटना दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में नौ और 10 फरवरी की दरमियानी रात हुई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!