Edited By Anil dev,Updated: 13 May, 2019 12:37 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार हुई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार हुई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।
कोर्ट प्रियंका की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की जज इंदिरा बनर्जी और संजीव खन्ना की बेंच का कहना है, मंगलवार को भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि प्रियंका ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका शर्मा के मेट गाला अवतार में फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं को जैसी ही इस फोटो के बारे में पता चला, हंगामा मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दासनगर पुलिस थाना पुलिस ने तुरंत प्रियंका शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया यूजर्स खासकर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यूजर्स ने ममता प्रशासन के इस रवैये की आलोचना की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।