बंगाल में जारी हिंसा के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगे नड्डा और दिलीप घोष

Edited By Updated: 05 May, 2021 07:45 AM

west bengal violence bjp protest jp nadda

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में धरना देगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और दिलीप घोष आज सुबह 9:30 बजे हेस्टिंग्स कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे।...

नेशनल डेस्क:  पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में धरना देगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और दिलीप घोष आज सुबह 9:30 बजे हेस्टिंग्स कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे। भाजपा ने कहा कि धरने के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई से पालन किया जाएगा, एक साथ 20 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे।

PunjabKesari

भाजपा नेताओं ने विभिन्न शहरों में किया प्रदर्शन 
इससे पहले भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाये जाने के खिलाफ मंगलवार को विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किया। जे पी नड्डा ने मंगलवार को ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई व्यापक हिंसा ने उन अत्याचारों की याद दिला दी है, जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। 

PunjabKesari

ममता सरकार पर बरसे नड्डा 
पश्चिम बंगाल में हिंसा और आगजनी की कई घटनाओं के बीच नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राज्य पहुंचे। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में हुई हिंसा में उसके कई सदस्य मारे गए हैं। भाजपा ने हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी से सहानुभूति रखने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

PunjabKesari

दो दिवसीय दौरे पर  बंगाल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं और उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हिंसक हमलों का सामना कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘मैंने विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों के बारे में सुना था, लेकिन मैंने चुनाव के बाद ऐसी हिंसा नहीं देखी है, जो पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम (2 मई को) घोषित होने के बाद राज्य में हो रही है।उन्होंने कहा कि हम यह संदेश देना चाहते हैं कि देश भर के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!