PM को लेकर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, कहा- जो अपनी मां का ना हुआ, वो देश का क्या होगा

Edited By Updated: 13 Jan, 2020 10:30 PM

what will happen to the country which did not happen to his mother

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के जामिया इलाके में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और जामतारा से विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने भी हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन के...

नेशनल डेस्कः संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के जामिया इलाके में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और जामतारा से विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने भी हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा “जो अपनी मां का ना हुआ, पत्नी का ना हुआ, वो देश का क्या होगा।”
PunjabKesari
बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जामिया इलाके में पिछले काफी दिनों से प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान महिलाएं, बच्चे भी सड़कों पर जमे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के चलते जामिया के कई इलाके में रास्ते भी बंद हैं। पिछले महीने CAA के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध मार्च निकाला था। इस विरोध प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था और डीटीसी समेत कई बसों में आग लगा दी थी।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। घटना के बाद से ही जामिया इलाके में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अभी तक जारी है। इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए कई बड़े नेता पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर भी दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षे सुभाष चोपड़ा के साथ रविवार को जामिया यूनिवर्सिटी में अपना समर्थन देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता इरफान अंसारी भी पहुंचे और पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी।   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!