Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 11:38 AM
शाहदरा दक्षिणी जोन के निगम उपायुक्त ने शनिवार देर रात करीब 12:25 पर निगम अधिकारियों व पार्षदों को शामिल कर बनाए गए व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दीं। ग्रुप में मौजूद महिला 12 पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। मैसेज देखने के बाद ग्रुप...
नई दिल्ली: शाहदरा दक्षिणी जोन के निगम उपायुक्त ने शनिवार देर रात करीब 12:25 पर निगम अधिकारियों व पार्षदों को शामिल कर बनाए गए व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दीं। ग्रुप में मौजूद महिला 12 पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। मैसेज देखने के बाद ग्रुप में मौजूद आनंद विहार वार्ड से पार्षद गुंजन गुप्ता व शकरपुर वार्ड से पार्षद हिमांशी पांडेय ने जोन उपायुक्त अतीक अहमद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दोषी पाए जाने पर मामले में कार्रवाई की जा
उधर, पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार शाहदरा जोन में विकास कार्यों के समीक्षा और सूचनाओं के लिए जोन उपायुक्त अतीक अहमद ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप में जोन के सभी निगम पार्षदों और निगम के अधिकारियों को शामिल किया गया है। शनिवार रात ग्रुप के एडमिन अतीक अहमद ने एक महिला का अश्लील फोटो ग्रुप में पोस्ट कर दिया। जिसके बाद ग्रुप में मौजूद महिला पार्षदों का गुस्सा फूट गया।
भाजपा पार्षद हिमांशी पांडे ने तुरंत अतीक अहमद को फटकार लगाते हुए, इस हरकत को शर्मसार करने वाली बताया। जिसके बाद सभी पार्षदों ने एक-एक कर हरकत के लिए अतीक अहमद को फटकार लगाई और माफी मांगने की बात कही। इस घटना से आहत महिला पार्षद गुंजन गुप्ता व शकरपुर वार्ड से हिमांशी पांडेय ने रविवार को आनंद विहार व शकरपुर थाने पहुंचकर पूरी घटना का विवरण देते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल पार्षद से ग्रुप के फोटो मांगे हैं।