शिगेला के संक्रमण से महिला की मौत, 18 नए मामले सामने आए

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 12:41 AM

woman dies of shigella infection 18 new cases reported

केरल के मलाप्पुरम जिले में शिगेला से 59 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस विषाणु से संक्रमण के 18 नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला की...

नेशनल डेस्क : केरल के मलाप्पुरम जिले में शिगेला से 59 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस विषाणु से संक्रमण के 18 नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला की पहचान सरोजिनी के तौर पर हुई है और उन्होंने नौ जून को कोझिकोड राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में प्रयोगशाला में नमूनों की हुई जांच में पुष्टि हुई कि वह शिगेला से संक्रमित थी। उन्होंने बताया कि इसी साथ राज्य में गत एक महीने से शिगेला से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिगेला से एक व्यक्ति की मौत पिछले महीने हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में शिगेला से संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए। वायनाड जिले के चुलियोड से शिगेला संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक कोझिकोड जिले के कट्टीपारा, उलियारी, पय्योली और पेराम्बरा से एक-एक मामला सामने आए हैं। इसी तरह, मलप्पुरम जिले के एडक्करा, मोरायूर और कीझट्टूर से एक-एक मामला सामने आया, जबकि त्रिशूर जिले के वडक्कांचेरी से संक्रमण के दो मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि ताजा मामलों को मिलाकर, केरल में इस साल अब तक शिगेला के 132 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि इनके अलावा संक्रमण के 75 संदिग्ध मामले हैं। वायनाड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिले में नये पुष्टि किए गए सातों मामले एक स्कूल के विद्यार्थियों से जुड़े हैं। इसके साथ ही वहां संक्रमित बच्चों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. टी. रेखा ने कहा कि जिले में बीमारी की निगरानी, ​​बचाव के उपाय और जागरुकता उपायों को तेज कर दिया गया है। शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!